Advertisement
Advertisement
Advertisement

CA के राज उगलने के बाद IAS पूजा सिंघल की उड़ी भूख और नींद

आईएएस पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत

रांची : CA के राज उगलने के बाद IAS पूजा सिंघल की उड़ी भूख और नींद- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में

सीए सुमन कुमार सिंह के राज उगलने के बाद आईएएस पूजा सिंघल की भूख और नींच उड़ गई है.

आलीशान बंगले में रहने वाली पूजा सिंघल जब से जेल गई हैं तब से बीपी बढ़ गई है.

तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के सदर अस्पताल के

चिकित्सक डॉक्टर आरके जयसवाल ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के स्वास्थ्य जांच की है.

sadar hospital doctor 22Scope News

पूजा सिंघल को बीपी और थायराइड की समस्या

डॉक्टर ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि पूजा सिंघल की तबीयत खराब हो गई है. लिहाजा वे जल्दबाजी में ईडी कार्यालय पहुंचे, यहां जांच करने पर पूजा की तबीयत नासाज दिखी है. पहले से बीपी और थायराइड की समस्या है. खाना नहीं खाने और नींद नहीं आने की वजह से उनकी समस्या और बढ़ गई है. रुटीन चेकअप के तौर पर हर दिन उनके स्वास्थ्य का जांच की जायेगी. देर रात पूजा सिंघल के बेहोश होने की खबर पर उन्होंने कहा कि, ज्यादा चिंता करने, खाना नहीं खाने और नींद नहीं आने की वजह से ऐसा हो सकता है.

सीए सुमन कुमार सिंह ने किया स्वीकार

बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के पास से बरामद हुई राशि का बड़ा हिस्सा पूजा सिंघल का है. कोर्ट में ईडी के अधिकारियों ने कहा है कि सीए सुमन कुमार सिंह ने यह स्वीकार किया है कि बरामद राशि का बड़ा हिस्सा खनन सचिव पूजा सिंघम का है. ईडी ने यह भी दावा किया कि प्लस अस्पताल की जमीन खरीद के लिए पूजा सिंघल ने 3 करोड़ रुपये एक बड़े बिल्डर को दिया था. ईडी के पास पूजा सिंघल का मनी लॉन्ड्रिंग में जुड़े रहने का सारे सबूत है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...