राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 3 जिले अलर्ट पर

रांची: राष्ट्रपति 24 मई की एयरफोर्स के विमान से सुबह 7:00 बजे नयी दिल्ली से रवाना होंगी. झारखंड आने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 24 मई को सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को मंदिर जाएंगी.

मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन के बाद उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी. बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आगमन के ही दिन झारखंड के नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी. उसके बाद 25 मई को नामकुम में निर्मित ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन में भी शामिल होंगी.

5 मई की शाम 4.00 से 5.00 बजे तक राष्ट्रपति नामकुम स्थित जेयूटी परिसर में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे.

राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह 9.00 बजे से 10.00 बजे तक उनका विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है. दिन के 11.30 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी. श्रीमती मुर्मू 12.20 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और 12.30 बजे अलबर्ट एक्का चौक स्थित अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी.

राष्ट्रपति दोपहर 1.00 बजे राजभवन पहुंचेंगी. विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी. शाम 5.00 बजे से 6.00 बजे तक वे झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वे पुनः राजभवन लौटेंगी 25 मई को सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी, झारखंड में यह दूसरी बार हैं, जब राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी का दौरा करेंगी. यहां से वे पुनः राजभवन लौटेंगी.

इधर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, खूंटी और रांची यानी तीनों जिले के प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट भी पूरी तरह तैयार हैं. राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी फिर वहां से 24 मई को ही रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन भी तैयारी में लग गया है.

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...