अजूबा ! रिम्स में महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म

रांचीः अजूबा ! रिम्स में महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म – अभी तक एक साथ महिला के दो या तीन बच्चों के जन्म देने के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. पांचों बच्चे बहुत प्री मैच्योर हैं. महिला के पांच बच्चों के जन्म की घटना के बारे में सुनकर अस्पताल चिकित्सक, स्टाफ से लेकर खबर सुनने वाला हर व्यक्ति चकित है.

अजूबा ! रिम्स में महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म

पांच बच्चों को जन्म देने वाली का नाम अनिता कुमारी है, वह चतरा जिला के ईटखोरी स्थित मलकपुर गांव की रहने वाली. डॉ शशि बाला सिंह की यूनिट में उन्हें एडमिट किया गया था. अनिता कुमारी के घरवाले भी हैरान हैं और बच्चों से मिलने चाहता है. सभी बच्चे लगभग एक किलो के हैं, इसलिए नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में हैं.

अजूबा ! रिम्स में महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म

पांचों नवजात को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि पांचों लड़कियां हैं. बच्चे बहुत प्री मैच्योर हैं, इस वजह से बच्चों का वजन कम है. इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हो गया है. ऐसे में अभी उनकी स्थिति के बारे में सही से नहीं बताया जा सकता है.

डॉक्टरों के अनुसार, अभी एक महीने बच्चों को बहुत ज्यादा देखभाल की जरुरत है. डॉक्टरों ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी बच्चों को स्वस्थ कर दिया जाए. वहीं उन्होंने बताया कि इन बच्चों के मां की स्थिति ठीक है.

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...