गयाजी में बनेगा ‘ऑल वेदर’ एयरपोर्ट, अब हर मौसम में उड़ान भरने सुविधा से होगा लैस

बिहार के 6 नए हवाई अड्डों के निर्माण को हरी झंडी! गयाजी में बनेगा ‘ऑल वेदर’ एयरपोर्ट। बिहार के इन छह जिलों में हवाई अड्डा निर्माण का ‘सुरक्षा मानचित्र’ तैयार करने को मिली अनुमति! पूर्णिया हवाई अड्डे के शुरू करने से पहले ही, छह और जिलों का आसमानी मानचित्र तैयार करने में जुटी सरकार। गयाजी एयर पोर्ट का होगा विस्‍तार, अब हर मौसम में उड़ान भरने सुविधा से होगा लैस। दरभंगा और पूर्णिया के बाद अगली छलांग, ये 6 जिले भी टेकऑफ-लैंडिग के लिए हो रहे तैयार!

पटना: बिहार जल्द ही हवाई सेवाओं के नए युग में प्रवेश करने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के छह जिलों बीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

हवाई अड्डे का ‘सुरक्षा मानचित्र’ तैयार करने को मिली अनुमति

इसके तहत ओएलएस (Obstacle Limitation Surfaces) सर्वे के लिए 2 करोड़ 90 लाख 91 हजार 720 रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी गई है। यह सर्वे हवाई अड्डों की सुरक्षा और डिज़ाइन का सबसे अहम चरण है, जिसमें विमान के टेकऑफ़ और लैंडिंग पथ में आने वाली सभी बाधाओं की पहचान और निवारण किया जाता है। सरल शब्दों में, यह हवाई अड्डे का “सुरक्षा मानचित्र” तैयार करने जैसा है, ताकि आसमान का रास्ता पूरी तरह साफ और सुरक्षित रहे।

गयाजी को मिलेगा हर मौसम में उड़ान भरने का दर्जा

बैठक में एक और बड़ा फैसला गयाजी हवाई अड्डे के लिए लिया गया। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत कैट-1 लाइट सिस्टम लगाने की मंजूरी दी गई है। इस तकनीक से अब कोहरा, धुंध या खराब मौसम में भी विमानों का सुरक्षित संचालन संभव होगा। इसके लिए 18.2442 एकड़ जमीन अर्जन के लिए 137 करोड़ 17 लाख 16 हजार 16 रुपये के मुआवजा राशि को नीतीश कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।

दरभंगा और पूर्णिया के बाद अगली छलांग

बताते चलें पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे के विस्‍तारीकरण और दरभंगा में नया एयरपोर्ट बनाने के बाद पुर्णिया से भी जल्‍द हवाई सेवा शुरू होने वाली है। पुर्णिया एयरपोर्ट के उद्घान की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है। जबकि पूर्णिया में एयर सेवा शुरू होने की तैयारी है। नीतीश कैबिनेट की ओर से छह नए जिलों में हवाई अड्डों के निर्माण से की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे राज्य में हवाई कनेक्टिविटी कई गुना बढ़ जाएगी। जो न केवल यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा विकल्प देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई रफ्तार मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   लापरवाह अधिकारियों पर नोटिस से सख्ती, सड़क निर्माण से लेकर लाइसेंस तक…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img