Advertisement
Advertisement
Advertisement

Goal ने नीट 2025 नामांकन में रचा इतिहास, पहले काउंसिलिंग में ही…

पटना: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 के पहले ही चरण की काउंसलिंग में Goal इंस्टीट्यूट के छात्रों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस बार कई गोल के छात्रों ने देश के शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों में अपनी जगह बनाई है। Goal इंस्टीट्यूट के 30 से अधिक छात्रों को AIIMS में प्रवेश मिला है। इसके साथ ही 3 छात्रों का चयन मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में हुआ, 2 छात्रों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में तथा 2 छात्रों को VMMC सफदरजंग, दिल्ली में स्थान मिला है। इसके अलावा कई छात्रों को BHU, AMU और अन्य शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त हुआ है।

सफल छात्रों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए गोल इंस्टीट्यूट को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि Goal ने न केवल उन्हें पढ़ाई में मार्गदर्शन दिया, बल्कि काउंसलिंग प्रक्रिया में भी सहयोग कर उनकी राह आसान बनाई। गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और गोल की सटीक रणनीति का परिणाम है। हम अपने हर छात्र को सर्वोत्तम मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

2 13 22Scope News

यह भी पढ़ें – बिहार में उच्च शिक्षा में हो रही वृद्धि, पटना में विभाग ने आयोजित किया…

Goal इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि पहली ही काउंसलिंग में इतने बड़े पैमाने पर चयन इस बात का प्रमाण है कि गोल का परिणाम-उन्मुख शिक्षण मॉडल छात्रों के करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। Goal इंस्टीट्यूट के आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने कहा कि हम हर वर्ष अपने पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को और बेहतर बनाते हैं ताकि हमारे छात्र देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में स्थान प्राप्त कर सकें।गोल इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में देश का भरोसेमंद नाम है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, विभाग ने विभिन्न संस्थानों के साथ किया MOU

Commercial Advertisment

Chhath Ghat Facilities Bihar: छठव्रतियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

Chhath Ghat Facilities Bihar, पटना: बिहार में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास...

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...