सुबह 9 बजे के करीब झारखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी बुधवार (24 मई) को झारखंड के दौरे पर आने वाली हैं. राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट उतरेंगी वहां से वो सीधा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगी. उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं.

132 22Scope News

राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. बाबा के दर्शन के बाद राष्ट्रपति राजधानी रांची के लिए रवाना होंगी. यहां भी वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. रांची में ही राष्ट्रपति आज हाईकोर्ट का उद्घाटन करेंगी. इस कार्यक्रम में उनके साथ सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी हिस्सा लेंगे.

बता दें कि ये देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट बन जाएगा. बता दें कि हाईकोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है. यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है.

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू आईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी. इस समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री वितरित की जाएगी. समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जायागा.

बता दें कि इस समारोह में बीटेक के 2 ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जाएगा.

25 मई को राष्ट्रपति के खूंटी जाने का प्लान है. खूंटी के बिरसा महाविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में वह एक कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में महामहिम आदिवासी महिलाओं को संबोधित कर सकती हैं. कार्यक्रम में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की महिलाओं को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है. इससे पहले राष्ट्रपति पिछले साल झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उलिहातू आईं थीं.

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...