रांची में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर कई पेड़ गिर – झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज तो बदला है, लेकिन इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं के कारण जान-माल का नुकसान भी हुआ है. कई जगह पेड़ गिरने से तमाम गाड़ियों का नुकसान हुआ है, तो वहीं तेज हवा की वजह से बिजली के तार टूटने से दो लोगों की मौत हुई है. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा था.

रांची में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर कई पेड़ गिर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था. इसके साथ बताया गया था कि आने वाले दो-तीन दिन में अच्छी खासी बारिश के वज्रपात देखा जा सकता है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वहीं, उन्होंने कहा कि अगर वज्रपात की हल्की संभावना भी दिखे, तो फौरन सुरक्षित स्थान का सहारा लेना चाहिए.

















