दुष्कर्म पीड़िता बच्ची से बाल कल्याण समिति ने लिया बयान

रांचीः दुष्कर्म पीड़िता सात वर्षीय नाबालिग बच्ची का बाल कल्याण समिति रांची की टीम ने बयान दर्ज किया. बाल कल्याण समिति की टीम ने अस्पताल में ही जाकर बयान दर्ज किया. बच्ची ने टीम को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. बच्ची का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. बाल कल्याण समिति बच्ची इलाजरत है इसलिए अस्पताल में ही जाकर बयान दर्ज किया गया. आमतौर पर बयान के लिए पीड़िता को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है.

रिश्तेदार ने ही किया था दुष्कर्म 

समिति के चेयरमैन ने कहा कि पीड़िता की हालत में सुधार आ रहा है. उसे समिति की ओर से हर संभव सहायता देने की कोशिश की जा रही है. पिछले दिनों नाबालिग के साथ उसके एक रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया था. इस मामले में ठाकुरगांव थाना में आइपीसी व पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Jamshedpur Sidgora Chopper Attack: सिदगोड़ा की रात बनी खौफनाक, दो युवक...

Jamshedpur Sidgora Chopper Attack: पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात 'चापर' (एक भारी, बड़े चाकू जैसा हथियार) से हुए हमले में...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी, हथियार के बल पर 4 नकाबपोश अपराधियों...

मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के समयागढ़ थाना अंतर्गत मां अंबे ज्वेलर्स दुकान में चार की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर...

 Ranch Jagannath Temple: ओडिशा शैली की वास्तुकला का अद्भुत संगम, जानिए...

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की अनूठी वास्तुकला और पांच प्रमुख हिस्सों का धार्मिक महत्व जानिए। रथयात्रा से पहले गरुड़ गृह, गर्भगृह और स्नान...