हास्य नाटक प्रमोशन ने दर्शकों को किया लोट पोट, प्रमोशन पाने के जद्दोजहद को दर्शाया

रांचीः कडरू स्थित झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकैडमी के स्टूडियो थिएटर में रविवार की शाम हिंदी नाटक “प्रमोशन” का  मंचन किया गया. मंचन के दौरान मौजूद दर्शकों ने हास्य नाटक “प्रमोशन” का खूब लुत्फ उठाया. नाटक में डाले गए छोटे-छोटे हास्य पंचों ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया. नाटक को विनोद रस्तोगी लिखा है, जबकि इसका निर्देशिन राजीव सिन्हा ने किया.

नाटक में अभिनय कर रहे कलाकारों में अपराजिता रॉय, अरुण सिंह, मुस्कान मेधा, सौरभ मंडल सामर्थ झा, मोंटी रॉक, चंदन कुमार और शिवेंद्र कुमार शामिल थे.

नौकरी में प्रमोशन पाने के जद्दोजहद को दर्शाया

नाटक में एक व्यक्ति के नौकरी में प्रमोशन पाने के जद्दोजहद को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है. इस नाटक का मुख्य किरदार हरीश (अरुण सिंह) और उसकी पत्नी सावित्री (अपराजिता रॉय) जो कि अनपढ़ है इन दोनों के बीच एक शाम की घटना है. एक शाम राकेश के बॉस उसके घर दावत पर आते हैं. तो एसे में राकेश कैसे अपनी पत्नी सावित्री को नौकरानी बना देता है और पड़ोस की रजनी भाभी को अपनी पत्नी के रूप में पेश करता है. रजनी जो कि पढ़ी-लिखी और मॉडर्न खयाला तो की है. घर को सजाने के लिए हरीश फर्नीचर, घर का सारा सामान अपने पड़ोसियों से उधार पर मांग लेता है और आगे जाकर हरीश प्रमोशन कैसे पाता है इसी चंद हास्य-व्यंग्य संवादों पर आधारित नाटक प्रमोशन है.

skit1 22Scope News

इस नाटक के मूल भावार्थ आज के इस आधुनिक युग में समाज का हर व्यक्ति दिखावे की जिंदगी जी रहा है. और इस दिखावे की जिंदगी में ही लोग एक दूसरे को नीचे दिखाने में लगे हुए हैं. ऐसे में इस चकाचौंध भरी दुनिया में ज्यादा की चाहत में लोग दिखावे के लिए क्या-क्या कर जाते हैं. उस तमाम चीजों पर यह नाटक अपने अभिनय और संवाद के माध्यम से चुटकी लेता नजर आता है,

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...