रांचीः कडरू स्थित झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकैडमी के स्टूडियो थिएटर में रविवार की शाम हिंदी नाटक “प्रमोशन” का मंचन किया गया. मंचन के दौरान मौजूद दर्शकों ने हास्य नाटक “प्रमोशन” का खूब लुत्फ उठाया. नाटक में डाले गए छोटे-छोटे हास्य पंचों ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया. नाटक को विनोद रस्तोगी लिखा है, जबकि इसका निर्देशिन राजीव सिन्हा ने किया.
नाटक में अभिनय कर रहे कलाकारों में अपराजिता रॉय, अरुण सिंह, मुस्कान मेधा, सौरभ मंडल सामर्थ झा, मोंटी रॉक, चंदन कुमार और शिवेंद्र कुमार शामिल थे.
नौकरी में प्रमोशन पाने के जद्दोजहद को दर्शाया
नाटक में एक व्यक्ति के नौकरी में प्रमोशन पाने के जद्दोजहद को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है. इस नाटक का मुख्य किरदार हरीश (अरुण सिंह) और उसकी पत्नी सावित्री (अपराजिता रॉय) जो कि अनपढ़ है इन दोनों के बीच एक शाम की घटना है. एक शाम राकेश के बॉस उसके घर दावत पर आते हैं. तो एसे में राकेश कैसे अपनी पत्नी सावित्री को नौकरानी बना देता है और पड़ोस की रजनी भाभी को अपनी पत्नी के रूप में पेश करता है. रजनी जो कि पढ़ी-लिखी और मॉडर्न खयाला तो की है. घर को सजाने के लिए हरीश फर्नीचर, घर का सारा सामान अपने पड़ोसियों से उधार पर मांग लेता है और आगे जाकर हरीश प्रमोशन कैसे पाता है इसी चंद हास्य-व्यंग्य संवादों पर आधारित नाटक प्रमोशन है.

इस नाटक के मूल भावार्थ आज के इस आधुनिक युग में समाज का हर व्यक्ति दिखावे की जिंदगी जी रहा है. और इस दिखावे की जिंदगी में ही लोग एक दूसरे को नीचे दिखाने में लगे हुए हैं. ऐसे में इस चकाचौंध भरी दुनिया में ज्यादा की चाहत में लोग दिखावे के लिए क्या-क्या कर जाते हैं. उस तमाम चीजों पर यह नाटक अपने अभिनय और संवाद के माध्यम से चुटकी लेता नजर आता है,


















