वाईबीएन यूनिवर्सिटी में परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रांचीः नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी में परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. यूनिवर्सिटी में फार्मेसी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. केंद्र पर पर्याप्त सुविधा मौजूद नहीं रहने सहित कॉलेज कर्मियों द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर परीक्षार्थी नाराज थे. जिसके बाद परीक्षार्थीयों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा.

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची औऱ छात्रों को खदेड़ कर भगाया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि वाईबीएन यूनिवर्सिटी नामकुम में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा संचालित हो रही है. प्रथम पाली में सत्र 2020-2022 तथा द्वितीय पाली में 2019-2021 सत्र के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. इस परीक्षा में पूरे राज्य भर के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं.

विद्यार्थियों ने बताया कि प्रथम पाली में वाईबीएन के कर्मचारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधा नहीं दी गई. यही नहीं सभी विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा हॉल में भी प्रवेश नहीं कराया गया. जिससे छात्र काफी नाराज हो गए. ठीक ऐसी ही स्थिति द्वितीय पाली में भी देखने को मिली. यही नहीं छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर वाईबीन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को एक विशेष कमरे में बैठा कर परीक्षा लिया जा रहा था. उन्हें कदाचार करने की खुली छूट मिली हुई थी. जबकि अन्य जगहों के विद्यार्थियों को अलग-अलग कमरों में बैठा कर परीक्षा लिया जा रहा था. उनके साथ सख्ती बरती जा रही थी. जिससे नाराज होकर द्वितीय पाली के विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान ही जमकर हंगामा और यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ किया.

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...