Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: 4,471 पदों पर मौका, 10वीं और ITI पास 27 सितंबर तक करें Apply

दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 रांची: रेलवे में अप्रेंटिस बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण रेलवे ने विभिन्न डिवीजन, वर्कशॉप और यूनिट में अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है।

कुल रिक्तियों में 163 पद फ्रेशर अप्रेंटिस और 4,308 पद एक्स-आईटीआई अप्रेंटिस के हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026:10वीं, 12वीं और ITI पास कर सकते हैं आवेदन

फ्रेशर कैटेगरी के पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं एक्स-आईटीआई अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष निर्धारित की गयी है। फ्रेशर पदों के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष, जबकि कुछ एक्स-आईटीआई पदों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: मेरिट से होगा चयन, मिलेगा 9,600 रुपये तक स्टाइपेंड

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इसके लिए अलग से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड दिया जायेगा।

10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवारों को 8,200 रुपये प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और एक्स-आईटीआई उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।


Key Highlights

  1. दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 4,471 पदों पर भर्ती होगी।
  2. 4,308 पद एक्स-आईटीआई और 163 पद फ्रेशर अप्रेंटिस के हैं।
  3. 10वीं, 12वीं और संबंधित ट्रेड में ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  4. चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
  5. आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 है और 9,600 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026:27 सितंबर तक करें Online Apply

दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए दक्षिण रेलवे Apprentice Recruitment Portal पर जाएं।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...