रांचीः दिनदहाड़े हथियार की नोक पर व्यवसायी से लूट, जांच में जुटी पुलिस
मछली व्यवसायी से 55 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े हथियार की नोक पर व्यवसायी से लूट की गई. यह घटना राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल और सेटेलाइट चौक के बीच हुई है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर जगरनाथपुर थाना और डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई है.



















