Advertisement
Advertisement

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट, जानिए कब से शुरू होगा अभियान

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में छठ महापर्व के गरिमामय और सुचारू आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत 10 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक पूरे बिहार में विशेष छठ जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों और पटना मेट्रो में छठ के पारंपरिक गीत और जिंगल्स प्रसारित किए जाएंगे।

10 से 16 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान बिहार आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए सूचना तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार प्रचार-प्रसार की रणनीति के तहत राज्यभर में सात दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य छठ पर्व से जुड़ी परंपराओं, सांस्कृतिक महत्व और भक्तिमय वातावरण को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट पर बजेंगे छठ गीत

छठ महापर्व के दौरान बिहार आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी प्रमुख परिवहन केंद्रों पर विशेष प्रचार व्यवस्था की जाएगी। राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और हवाई अड्डों पर छठ पर्व से संबंधित पोस्टर लगाए जाएंगे। यहां छठ के पारंपरिक गीतों और जिंगल्स का प्रसारण भी होगा। इसके अलावा पटना मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों को छठ गीत सुनाई देंगे। प्रमुख सरकारी कार्यालय परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी छठ से जुड़े सूचनात्मक जिंगल्स नियमित रूप से प्रसारित किए जाएंगे।

सचिवालय में दोपहर एक से दो बजे तक बजेंगे पारंपरिक गीत

सचिवालय स्थित कार्यालयों में केंद्रीय उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रतिदिन विशेष प्रसारण किया जाएगा। इसके तहत दोपहर एक बजे से दो बजे तक छठ पर्व के पारंपरिक गीत बजाए जाएंगे। इस पहल के जरिए सरकारी कार्यालयों में भी छठ के सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल को बढ़ावा देने की तैयारी है।

18 सीमावर्ती जिलों में बनेंगे छठ स्वागत द्वार

बिहार में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए राज्य के सभी 18 सीमावर्ती जिलों के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर आकर्षक छठ स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इनमें कैमूर, बक्सर, गया, नवादा, बांका, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मुंगेर, जमुई, अररिया, कटिहार, सीवान, सारण, रोहतास और पूर्णिया शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

पंचायत सरकार भवनों तक पहुंचेगा प्रचार अभियान

छठ जन-जागरूकता अभियान को गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्य के सभी पंचायत सरकार भवनों में पर्व से संबंधित पोस्टर, बैनर और रनर अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरी कार्ययोजना को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लागू किया जाए, ताकि बिहार आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों को सुखद एवं भक्तिमय वातावरण का अनुभव हो सके। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव, संयुक्त सचिव और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? डेटा से OTT तक जानें पूरी डिटेल

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...