बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जायेगा

रांची:  जिला में बांग्लादेशी  घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक (स्था0) विशेष शाखा, रांची के पत्र के आलोक में उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन अपने अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जायेगा

बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जायेगा

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बुण्डू को अपने क्षेत्र अंतर्गत अपने पर्यवेक्षण में जांच/सत्यापन कराने एवं प्रत्येक माह में समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (स्था0) विशेष शाखा, झारखंड द्वारा राज्य के सभी जिलों केे उपायुक्त/सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को इस संदर्भ में पत्र लिखा गया है।

जिसमें संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश, उनके सरकारी दस्तावेज तैयार कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, साजिशन उन्हें बसाने की बात कही गयी है। राज्य की आंतरिक व्यवस्था के खतरे को देखते हुए संताल परगना क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी इसकी सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन करने को कहा गया है।

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...