हजारीबाग पहुंचे फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन

हजारीबाग: फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन एक दिवसीय दौरा पर हजारीबाग पहुंचे हैं. फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन जी-20 के बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर हैं. इसी क्रम में रांची होते हुए हजारीबाग पहुंचे जहां सांसद जयंत सिन्हा ने उनका अपने डेमोटांड़ स्थित आवास में स्वागत किया.

rajdoot france news 22Scope News

फ्रांस के राजदूत हजारीबाग में जयंत सिन्हा के आवास के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद डेमोटांड़ स्थित सिद्धिदात्री आहार फूड फैक्टरी पहुंचे. जहां आलू की चिप्स बनाते भी महिलाओं को देखा और कैसे पूरा सिस्टम हजारीबाग में काम कर रहा है उसकी जानकारी ली. इसके बाद उनका कार्यक्रम हजारीबाग के ही बड़कागांव में रहा. जहां उन्होंने एनटीपीसी कोल माइनिंग और कंपनी के किए जा रहे कामों के बारे में जानकारी प्राप्त किया.

france rajdoot1 22Scope News

इमैनुएल लेनैन ने कहा कि हजारीबाग समेत झारखंड की संस्कृति और कला बहुत ही आकर्षक और सुंदर है. यहां के सड़क और वादियां लोगों को आकर्षित करती है. भारत और फ्रांस का राजनीतिक संबंध का पुराना इतिहास है. फ्रांस देश में न्यूक्लियर एनर्जी के तहत नया न्यूक्लियर प्लांट लगाना चाहता है. जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड का कम उत्सर्जन हो. साथ ही साथ इकोसस्टम पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है.

hazaribagh 22Scope News

इस दौरान हजारीबाग के कई जाने-मने शख्सियत और संत जेवियर स्कूल के छात्र छात्रा भी उपस्थित हुए. जहां छात्र- छात्राओं के फ्रांस के राजदूत के साथ संवाद स्थापित किया. कई सवाल जवाब किए हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि पूरा कार्यक्रम दो भाग में है. पहला जिले के परंपरागत 5000 साल पुराने सोहकला कला के बारे में जानकारी देना और दूसरा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करना है.

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...