60-40 नियोजन नीति को लेकर जारी विरोध पर सदर विधायक मनीष जयसवाल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, किया समर्थन

हजारीबागः 60-40 नियोजन नीति को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल का समर्थन मिला है. उन्होंने न्यूज़ 22स्कोप की टीम को बताया कि उन्होंने ना सिर्फ इस आंदोलन का समर्थन किया है, बल्कि इस 60/40 नियोजन नीति का विरोध तथा छात्रों के लिए सदन में भी आवाज ने उठाया है. मनीष जयसवाल ने कहा कि थर्ड और उससे नीचे की जितनी भी बहालिया आती है, उसमें 60/40 जैसे नियोजन नीति का कोई औचित्य ही नहीं बनता है. उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार ने 85 को कटऑफ मानते हुए 10 साल तक के लिए इसे रिजर्व किया था.

manish jaiswal byte on 60 40 22Scope News

उन्होंने कहा कि यह सरकार झारखंड के छात्रों के हित की सोचती तो इसे 25 साल तक बढ़ा सकती थी. लेकिन इस सरकार 40% ओपन टू ऑल कर दिया. जिससे हिंदुस्तान के किसी भी कोने से लोग आएंगे और इस नौकरी पे कब्जा कर लेंगे, उन्होंने कहा की यह झारखंड के युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है. झारखंड सरकार को अविलंब इस पर विचार करना चाहिए.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...