नियोजन नीति के नाम पर झारखंड की जनता के साथ हुआ धोखा- लोबिन हेंब्रम

लोबिन हेंब्रम ने नियोजन नीति को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा

रांची : नियोजन नीति- झारखंड की सत्तारुढ़ पार्टी झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने साहिबगंज की घटना

और नियोजन नीति को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा. जेएमएम विधायक ने कहा कि नियोजन नीति के

नाम पर राज्य की जनता के साथ धोखा हुआ है. हाईकोर्ट से नियोजन नीति 2021 रद्द पर उन्होंने कहा

कि कुछ त्रुटियां होगी तभी उसे रद्द किया गया. इस नीति को सोच समझकर बनाना चाहिए था.

पता नहीं क्या होगा इस राज्य का. इसके लिए हमने जो पहले से आवाज उठाई थी वो पूरे

झारखंड वासियों को बहुत बड़ा झटका लगा है. आगे की रणनीति पर उन्होंने कहा कि ये सरकार को करना है.

lobin hembram1 22Scope News

गुरुजी के साथ हम दिल से हैं- लोबिन

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि गुरुजी के साथ पहले थे और आज भी हम दिल से हैं. हमारी विचारों को सरकार

ने गंभीरता से लिया, लेकिन कुछ त्रुटियां हो गई जिसके कारण नियोजन नीति 2021 को रद्द किया गया.

अब क्या होगा झारखंड सरकार समझे.

अब हम नहीं बजाएंगे ढोलक

नियोजन नीति लागू होने पर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि एक बार हमने गलती से ढोलक बजाई थी,

लेकिन हम ढोलक नहीं बजाएंगे. हमारी सरकार ने जो स्थानीय नीति लागू किया वो जनता को ठगने के लिये लाई.

जो पढ़े-लिखे छात्र आंदोलन कर रहे हैं क्या वो इस चीज नहीं समझते हैं. वे लोग सरकार की नीति

को अच्छी तरह से समझ चुके हैं.

हाईकोर्ट ने रद्द की नियोजन नीति

बता दें कि झारखंड की नियोजन नीति को हाई कोर्ट ने रद्द कर दी. इसके साथ ही जहां एक ओर झारखंड

से मैट्रिक और 12वीं पास करने की बाध्यता समाप्त हुई वहीं 1 दर्जन से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया भी

अधर में लटक चुकी है. इसके चलते परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है.

आखिर वो किस तरह से सरकारी नौकरी के अपने इस सपने को पूरा कर पाएंगे.

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...