भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, भारत ने जीता पहला एशिया कप

नई दिल्ली/रांचीः भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने जूनियर महिला एशिया कप के फाइनल में कोरिया को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया है. भारत की ओर से अन्नू ने 22वें मिनट और नीलम ने 41वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाया. साल 2012 के बाद पहली बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची. अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया.

women junior hockey team 1 22Scope News

सेमीफाइनल मैच में टीम ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. भारतीय टीम में झारखंड की 3 खिलाड़ी महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी भी शामिल हैं. जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के जीत में अपना अहम योगदान दिया. इस ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, हॉकी इंडिया ने टीम के सभी सदस्य को इनाम के रूप में 2-2 लाख देने की घोषणा की है.

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...