5 घंटे 45 मिनट में रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

पटना से रांची तक का सफर 5 घंटे 45 मिनट में ही तय

रांचीः रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन – वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची स्टेशन पहुंच चुकी है. ट्रेन 12.37 बजे स्टेशन पहुंची. ट्रेन ने पटना से रांची तक का सफर 5 घंटे 45 मिनट में ही तय की. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी है. प्लेटफार्म पर ट्रेन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ स्टेशन में देखने को मिली.

रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

अनुमानित समय से पहले पहुंची ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन अपने अनुमानित समय से पहले पहुंची है. ट्रेन दोपहर 1ः00 बजे तक रांची पहुंचनेवाली थी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलकर गया स्टेशन पहुंचने वाली थी. गया हाते हुए ट्रेन दोपहर 1ः00 बजे तक रांची पहुंचनेवाली थी.

वापसी में पटना के लिए यह ट्रेन रांची से दोपहर 2:20 बजे खुल कर शाम 7.00 बजे गया पहुंचेगी. यहां से 7:10 बजे खुल कर रात 8:25 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा सहित कुल छह स्टेशनों में दिया गया.

रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन -हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा इस ट्रेन में किया सफर

कोडरमा स्टेशन से हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा इस ट्रेन में सवार हुए. सांसद जयंत सिन्हा ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रेल के क्षेत्र में यह बदलते हुए भारत की तस्वीर बयां कर रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार झारखंड दोनों राज्यो के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और सफर खुशनुमा होने के साथ-साथ कम समय में लोग रांची से पटना तक की दूरी तय कर पाएंगे.

रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रांची स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन – झारखंड बंद के कारण ट्रायल किया गया था रिशेड्यूल

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के झारखंड बंद को देखते हुए रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को रिशेड्यूल किया गया था. धनबाद रेल मंडल के वरीय सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि झारखंड बंद के कारण 11 जून को प्रस्तावित ट्रायल रन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. अब 12 जून को ट्रायल रन होगा.

 

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...