हजारीबागः जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने अवैध रुप से संचालित क्रशरों पर की कारवाई

हजारीबागः जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने आज कटकमसांडी थाना अंर्तगत अवैध रूप से संचालित क्रशरों पर कार्रवाई की. टीम द्वारा थानाक्षेत्र के हेसाकुदर, गुरी और शाहपुर में अवैध रुप से संचालित 04 क्रशरों को ध्वस्त किया. साथ ही अवैध क्रशर संचालकों के खिलाफ खनन निरीक्षक सुनिल कुमार ने कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर कटकमसांडी थाना अंर्तगत अवैध रूप से संचालित क्रशरों पर कार्रवाई की गई.

raid on illegal crusher in hazaribagh 22Scope News

अवैधकर्ताओ पर खनन अधिनियम, प्रदुषण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अवैधकर्ताओ में प्रकाश यादव, शशिकांत मेहता, विनोद सिंह और पुनित ठाकूर शामिल है. आज की कारवाई की टीम में अंचल अधिकारी कटकमसांडी अनिल कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदुषण नियंत्रण पर्षद के अशोक कुमार यादव, खनन निरीक्षक हजारीबाग सुनिल कुमार एवं कटकमसांडी थाना के देवेन्द्र कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल मौजूद थे.

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...