Jharkhand Weather Alert: 4 October तक Heavy Rain के आसार, Yellow Alert जारी

झारखंड में 4 अक्तूबर तक बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। कई जिलों में गरज, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 4 अक्तूबर तक बारिश के आसार जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों (कोल्हान और आसपास) तथा मध्य क्षेत्रों (रांची और आसपास के जिलों) में गर्जन-तड़ित के साथ तेज हवाएं और वज्रपात हो सकते हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।


 Key Highlights

  • मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर तक Jharkhand में बारिश को लेकर Yellow Alert जारी किया।

  • 29 सितंबर को दक्षिणी (कोल्हान), मध्य (रांची और आसपास) हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना।

  • हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

  • 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश।

  • 2 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों (संताल परगना) और 3-4 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान।

  • रांची में रविवार को 6 मिमी, जमशेदपुर में 4 मिमी, डालटनगंज में 2 मिमी बारिश दर्ज।


Jharkhand Weather Alert:

30 सितंबर और 1 अक्तूबर को भी राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 2 अक्तूबर को पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 3 और 4 अक्तूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों और उससे लगे जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

Jharkhand Weather Alert:

रांची में रविवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कई बार धूप भी निकली, लेकिन बीच-बीच में बारिश ने लोगों को परेशान किया। मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में करीब 6 मिमी, जमशेदपुर में 4 मिमी और डालटनगंज में लगभग 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-तड़ित और वज्रपात के समय सावधानी बरतें और खुले में जाने से बचें।

Highlights

Jharkhand Ration Card Update: 68 लाख राशन कार्डधारियों का तैयार होगा...

झारखंड सरकार 68 लाख राशन कार्डधारियों का जातिगत डेटा बेस तैयार करेगी। इसके लिए विशेष डीलर ऐप बनाया गया है, जिससे लाभुकों की जाति...

Jharkhand Liquor Supply Crisis: 200 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान पर...

 झारखंड में शराब, बीयर और वाइन कंपनियों का 200 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान लंबित है। उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द भुगतान की...

NEET UG Re-Test 2026: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रांची से...

NEET UG Re-Test 2026 के लिए 21 जून को रांची से धनबाद और डालटनगंज तक दो विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे ने मुख्यालय...