युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रांची

रांचीः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट चुके है. इसको लेकर कांग्रेस की ओर से कई कार्य योजना बनाई जा रही है. युवा कांग्रेस भी इसको लेकर जनता के बीच जाकर तमाम बाते लोगों के समक्ष रखते हुए नजर आ रहे है. राज्य में कई ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर युवा कांग्रेस लगातार अपनी बातो को प्रमुखता से उठती हुई नजर आती है. जनता के बीच कई मुद्दा को लाने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे.

श्रीनिवास पहले दिन खूंटी के एदलहातु जा कर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे. साथ ही उनके परिवार वालों को सम्मानित करेंगे. वहीं दूसरे दिन में मोराबादी में इस यात्रा का समापन होगा. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने बताया कि राज्य में नौजवानों को रोजगार से कैसा जोड़ा जाए, नौजवानों को बेहतर भविष्य कैसे दिया जाए साथ ही झारखंड राज्य में बड़ी संख्या में हो रहे पलायन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही राज्य की औरतें बाहर शहर जाकर लोगों के घर पर बर्तन मांजने को मजबूर हैं, इन तमाम चीजों को कैसे रोका जाए इसको लेकर संकल्प लिया जाएगा और फिर इस यात्रा का संपन्न किया जाएगा.

राज्य में बेरोजगार युवा को लेकर युवा कांग्रेस लगातार रणनिति बनती है ताकि राज्य के नौजवानों को रोजगार मिल सके. राज्य की महिला अन्य राज्य में पलायन कर वहां काम कारने पर मजबूर होती है. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बैठक भी राखी गई है.

 

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...