पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन, 22 मिनट लेट से पहुंची रांची

रांची: ट्राइल रन के दूसरे चरण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस रांची पहुंची. हालांकि आज अपने दूसरे चरण के ट्राइल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलते हुए गया होते हुए रांची स्‍टेशन 22 मिनट लेट से पहुंची. रांची स्टेशन पर ट्रेन की एक झलक देखने को लोग ललायित दिखे और जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस रांची पहुंची, लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए आपाधापी करने लगे.

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस पिछली दफा अपने ट्राइल रन के दौरान रांची से रिटर्निंग में पिपराडीह स्टेशन के नजदीक दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी. बताया जाता है कि जब वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से पटना लौट रही थी, उसी दौरान हजारीबाग से लौटने के दौरान पिपराडीह स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जानवर आ गया था और ट्रेन के ड्राइवर ने एमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था. मिली जानकारी के अनुसार कुछ जानवर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कुचले भी गए थे.

हालांकि इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है. ताकि जब ये ट्रेन 26 जून से नियमित तौर पर चले तो इसके परिचालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची स्टेशन पर लाने वाले ड्राइवर और गार्ड को चेंज किया गया और कोडरमा स्टेशन पर दूसरे ड्राइवर और गार्ड कोडरमा से रांची लेकर वंदे भारत को पुहंचे

 

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...