कैमूर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कैमूरः बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी होने के बावजूद शराब तस्करी नहीं रुक रही है. कैमूर पुलिस ने शराबबंदी पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के रास्ते बिहार में खपाने के लिए एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ेंः Shocking: अष्टयाम नृत्य के दौरान सांप लेकर नृत्य कर रहे कलाकार की सर्पदंश से मौत

गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ थाना और एसटीएफ की टीम ने मोहनियां के रास्ते परसियां पेट्रोल पंप के समीप से एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की. वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया. उक्त शराब की कीमत पंद्रह से बीस लाख की रूपए बताई जा रही है.

जिसमें कुल अंग्रेजी शराब की 10792 बोतल यानी कुल 3532 लीटर शराब बरामद किया गया. पकड़ी गई शराब की खेप में इंपीरियल ब्लू, विस्की, मैकडोनाल्ड ब्रांड की शराब बरामद की गई है, जो सभी शराब के कार्टन पर पंजाब का सिविल लगा हुआ है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ शिव शंकर कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ की टीम व भभुआ थाने के पुलिस टीम द्वारा पुलिस की संयुक्त चेकिंग किया जा रहा था. इसी क्रम में यूपी की तरफ से आ रही एक डीसीएम ट्रक को रोकवाया गया तो जांच के क्रम में ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें मिट्टी के बर्तन की आड़ में छिपाकर भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गई.

वहीं ट्रक चालक हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के खड़खड़ा थाना अंतर्गत गोरार गांव निवासी राणा सिंह का पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया गया. उक्त मामले में शराब तस्कर पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है. वहीं शराब तस्कर से 8500 नगद राशि, एक जीपीएस सेट, तथा एक स्मार्टफोन मोबाईल बरामद किया गया है. शराब तस्कर से पुछताछ के क्रम के पता चला कि शराब की खेप हरियाणा से शराब आ रही थी. जो मुझे दिल्ली से पटना पहुंचाना था. जिससे मुझे 25000 रूपए देने की बात कही गई थी.

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...