धनबाद: हाथियों के झुंड ने स्कुल भवन को किया क्षतिग्रस्त

धनबाद: गजराज का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है. झुंड से भटके हाथियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत के बिहेचिया गांव के धोवाटांंड़ नया प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़ कर स्कुल को पुरी तरह तहस नहस कर दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. 15 की संख्या में हाथियों का झुंड गांव पहुंचा.

forest officer reachead at sight 22Scope News

इस संबंध में फॉरेस्टर परमानंद रजक ने बताया कि हाथियों ने स्कूल के खिड़की, दरवाजे तोड़ कर विद्यालय में रखे दो क्विंटल से अधिक राशन चट कर गए, दस कुर्सी, टेबल, खेल सामग्री, वर्तन आदि समानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस संबंध में शिक्षिका सपना कुमारी ने घटना की सूचना मुखिया सुधीर प्रसाद महतो, संकुल प्रभारी सीआरसी कामेश्वर महतो, बीआरसी वासुदेव महतो को दी. वहीं घटना की सूचना पर वन विभाग के पदाधिकारी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. साथ ही नियामानुसार क्षतिपूर्ति के लिए आश्वासन दिया.

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...