धनबाद डीआरएम पर स्वास्थ्य कर्मी के कपड़े उतरवाने का आरोप, डिप्रेशन में कर्मी

धनबादः रेल मंडल के डीआरएम पर रेलवे अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी का कपड़ा उतरवाने और अपमानित करने का आरोप लगा है. घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मीयों ने डीआरएम से घटना को लेकर माफी मांगने की मांग की. इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मीयों ने हड़ताल कर हंगामा शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद: हाथियों के झुंड ने स्कुल भवन को किया क्षतिग्रस्त

दरअसल गुरुवार को रेलवे हॉस्पिटल में डीआरएम की पत्नी स्वास्थ्य जांच कराने गयी थी. बसंत उपाध्याय नामक रेलवे के स्वास्थ्य कर्मी ने चप्पल खोल कर डॉक्टर के चेंबर में जाने को कहा. उस घटना के कुछ देर बाद उक्त कर्मी को सीएमएस अपनी गाड़ी से डीआरएम कार्यालय ले गए. कर्मचारी का आरोप है कि वहां उसके कपड़े उतरवाकर अपमानित किया गया. जिसके बाद डिप्रेशन में आकर वह बेहोश हो गई. घटना के बाद शुक्रवार को रेल कर्मियों के बीच आक्रोश फैल गया और हड़ताल कर हंगामा शुरू कर दिया.

पीड़ित बसंत मिश्रा बढ़ते हंगामे और अस्पताल में हड़ताल की जानकारी पाकर एडीआरएम आशीष झा रेलवे अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है. पहले हम अस्पताल में इलाज शुरू करवाएं एवं हड़ताल खत्म कराने का प्रयत्न में लगे हुए हैं.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...