बम धमाके से दहला भागलपुर, एक युवक की मौत, 3 घायल

भागलपुरः बम धमाके से दहला भागलपुर–शनिवार की शाम दूसरी बार ब्लास्ट की घटना हुई है. घटना जिले के बबरगंज थाना में हुसैनाबाद मस्जिद के पास कसाब मोहल्ला (कुरैसी टोला) में यह घटना हुई है.इस घटना में मौके पर ही 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इसके अलावे अन्य 3 घायल भी हैं. घायलों में एक सात वर्षीय बच्ची 50 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय वृद्ध पुरुष शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है. घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि बम ब्लास्ट  हुऔ है, तो अन्य लोगों को कहना है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है.

जिले में कुछ दिन पहले भी बम ब्लास्ट की घटना हुई थी. इसमें दो बच्चे घायल हो गए थे. इसकी गुत्थी अभी तक सुलझी भी नहीं थी है कि दूसरी बार बम ब्लास्ट की घटना हुई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी पहुंचे. डॉग स्क्वायड पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई. सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा घटनास्थल से सभी दूर रहे. कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दी गई है. दूरी बनाकर रखें जांच का विषय है. धमाका कैसे हुआ? इस पर जांच की जा रह है. सिटी डीएसपी ने घटनास्थल से सभी को दूर रहने की हिदायत दी है.

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...