मुख्यमंत्री रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से साहेबगंज के लिए हुए रवाना, हूल दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रांचीः हेमंत सोरेन आज रांची रेलवे स्टेशन से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से साहेबगंज के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री के रांची जंक्शन पहुंचने पर रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार और डीसीएम देवराज बनर्जी द्वारा उनका स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री हूल की 167वीं वर्षगांठ पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने जा रहे है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भोगनाडीह में तैयारी जोरों पर है. भोगनाडीह मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण चल रहा है.

पूजा-अर्चना करने के बाद 12:55 बजे जायेंगे भोगनाडीह

30 जून की सुबह 5:50 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे. वहां से मुख्यमंत्री पतना प्रखंड के धरमपुर स्थित आवास पर जायेंगे. वहां से लगभग 12:10 बजे शहीद स्थल पंचकठिया पहुंचेंगे. जहां सिदो-कान्हू की पूजा-अर्चना करने के बाद 12:55 बजे भोगनाडीह जायेंगे. भोगनाडीह में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे व शहीद के वंशजों से मुलाकात करने के बाद विभिन्न सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम करीब 4 बजे तक पतना धरमपुर आवास पहुंच जायेंगे.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस की बैठक

रात 10 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन से भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस से ही रांची के लिये रवाना हो जायेंगे. हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को डीआइजी सुदर्शन मंडल ने बरहेट में तीन थाना की पुलिस के साथ बैठक की. इससे पहले जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमर प्रसाद तथा बरहेट बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने भोगनाडीह मैदान का निरीक्षण किया. हूल दिवस को लेकर पार्क, वंशजों के घर आदि की सफाई भी कर ली गयी है.

 

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...