हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने साहिबगंज पहुंचे हेमंत सोरेन

 साहिबगंज : हूल दिवस – सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बरहरवा स्टेशन पर पहुंचे।

उन्हें स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया था, साहिबगंज और बड़हरवा में वर्तमान में बारिश हो रही है।

स्‍टेशन से हेमंत सोरेन सीधे पतना मे स्थिति अपने आवास पहुंचे हैं यहां मुख्यमंत्री कुछ देर आराम करेगें, जिसके बाद शाम को हूल दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जिसके बाद मुख्‍यमंत्री शहीद सिदो-कान्हू के गांव भोगनाडीह भी जाऐगें। जिला प्रशासन ने इस के लिए सभी तैयारियां पूरी की हैं। उनके कार्यक्रम के दौरान 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जायेगा।

हूल दिवस

हूल दिवस

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री को परिसंपत्तियों का वितरण भी करना है। हूल दिवस के मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें 20 विभिन्न विभागों के स्टॉल शामिल होंगे। इस मौके पर दो डॉक्टर और दो लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

साथ ही सावित्री बाई फुले किशोरी योजना और कन्यादान योजना से लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। किसानों को ट्रैक्टर भी दिया जाएगा। एसएचजी महिला समूह को 10 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

हेमंत सोरेन को बाबा साहेब अंबेडकर आवास की स्वीकृति भी मिलेगी। लाभार्थियों को पेंशन भी दी जाएगी। छह पहाड़ियों में पुरुषों और महिलाओं को देसी मक्का और बरबट्टी के बीज भी वितरित किए जाएंगे।

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...