श्रावणी मेले को लेकर बोल बम डाक सेवा समिति का सेवा सामग्री एवं सेवादारों का विशेष ट्रक देवघर रवाना

रांची: देवघर में श्रावणी मेले की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। इस अवसर पर बोल बम डाक सेवा समिति द्वारा श्रावणी सेवा शिविर 2023 के लिए विशेष ट्रक शनिवार को देवघर के लिए रवाना हुआ।

इस ट्रक में बोल बम डाक सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य मंटू जालान, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल और मुरारी गोयल भी मौजूद थे। रांची के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने नारियल फोड़कर और बोल बम के जयघोष के साथ ट्रक को देवघर के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर बोल बम डाक सेवा समिति के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सेवा शिविर दो महीने तक चलेगा।

सेवा शिविर के प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा में शीतल जल, फलाहारी आहार, निम्बू शिकंजी, मसालेदार निम्बू चाय, सत्तू पेय, नारायण सेवा (खिचड़ी प्रसाद), गर्म पानी से थके पैरों की सेंकाई, मशीन द्वारा पैरों की मालिश, लाल दवा, जादूभरी तेल, कांच की दवा, दर्द निवारक गोलियां उपलब्ध की जाएगी।

इसके अलावा, बोल बम के लिए भी सेवा समिति द्वारा विशेष सेवा की व्यवस्था की गई है। सेवा शिविर में शारीरिक और आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए शिवभक्तों को उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

इस मौके पर सेवा समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे, जैसे कि रमेश अग्रवाल, चमन लाल टांक, प्रदीप चितलांगिया, गोपाल शर्मा, सुनील सिंघानिया, राधे शर्मा, भरत बगड़िया, भरत अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, ज्योति पोद्दार, प्रेम अग्रवाल, रमन शर्मा, अनिल शर्मा, संतोष जायसवाल, जुगल जालान आदि।

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...