छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गये।
Chhath 2026 रांची. Chhath महापर्व को देखते हुए बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और रसायनों से पकाये गये फलों की बिक्री रोकने के लिए निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पटना के इनकम टैक्स चौराहे के पास स्थित फल मंडी में विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान केला, संतरा समेत विभिन्न फलों के नमूने जांच के लिए एकत्र किये गये। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
Chhath 2026: छठ में फलों की बढ़ती मांग को देखते हुए छापेमारी
छठ महापर्व के दौरान केला, संतरा सहित कई फलों की मांग काफी बढ़ जाती है। इस दौरान अधिक मुनाफा कमाने के लिए फलों को जल्दी पकाने में प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल की आशंका भी रहती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों और कोल्ड स्टोरेज में जांच अभियान शुरू किया है।
इसी अभियान के तहत पटना की इनकम टैक्स चौराहे के पास स्थित फल मंडी में अधिकारियों ने दुकानों की जांच की और अलग-अलग फलों के सैंपल एकत्र किये। अधिकारियों के अनुसार, इन नमूनों की जांच के बाद फलों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रतिबंधित रसायन के इस्तेमाल की स्थिति स्पष्ट होगी।
Chhath 2026: गड़बड़ी मिलने पर दुकान होगी सील, कारोबारियों को चेतावनी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई प्रकार के फलों के नमूने लिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। जरूरत पड़ने पर दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल फल कारोबारियों को चेतावनी दी जा रही है। साथ ही सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है।
Chhath 2026: छठ महापर्व तक जारी रहेगा जांच अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान छठ महापर्व तक जारी रहेगा। विभाग की टीमें लगातार फल मंडियों और कोल्ड स्टोरेज में पहुंचकर फलों की गुणवत्ता की जांच करेंगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
Highlights


















