रांचीः पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा ईडी के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. 1 जुलाई को ईडी ने कृष्णा साहा को समन जारी कर रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को निर्देश दिया था. ईडी कृष्णा साह से अवैध खनन को लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार साहिबगंज में खनन स्थल पर ड्रिलिंग के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई थी. रांगा थाने क्षेत्र के चंपांडेय पहाड़ी पर खनन के दौरान यह घटना हुआ था. ईडी को आशंका है कि यह अवैध खनन कृष्णा साव ने किया था. इससे पूर्व 8 जुलाई 2022 को कृष्णा साव के ठीकने पर ईडी ने छापेमारी की थी.

पत्थर कारोबारी कृष्णा शाह पहुंचे ईडी कार्यालय
साहिबगंज के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ पर 30 जून की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी थी. इस मामले में रंगा थाना में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा, शंभु साहा, उपेंद्र मंडल व अन्य को अभियुक्त बनाया और प्राथमिकी दर्ज किया गया.

















