ED Action : अवैध खनन मामले में ईडी कर रही है पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा से पूछताछ

रांची: कृष्णा साहा से पूछताछ –

ईडी के रांची जोनल कार्यालय में अवैध खनन के मामले में एक हजार करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी, साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा से पूछताछ की जा रही है।

ईडी ने खनन और खान हादसे के मामले में कृष्णा साहा को समन जारी किया था। शनिवार को कृष्णा साहा को समन मिला और उन्हें 5 जून को सुबह 11 बजे ईडी के जोनल कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया।

जबकि कृष्णा साहा ने समन प्राप्त करते ही बुधवार को सुबह 9:30 बजे ही ईडी के दफ्तर पहुंच गए, ताकि उन्हें अंदर जाते कोई न देख सके। ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा को दफ्तर पहुंचाने के बाद उन्हें बाहरी कक्ष में बिठाया गया और 11 बजे से पूछताछ शुरू हुई।

साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले में कृष्णा के पास महत्वपूर्ण जानकारी है, जिसे ईडी अब उनसे प्राप्त कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को खान दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत के संबंध में भी कृष्णा साहा से पूछताछ की है। कृष्णा साहा मुख्यमंत्री के नजदीकी विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी हैं।

पिछले साल 8 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा सहित कुल 15 लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। कृष्णा भी उन 15 लोगों में शामिल थे, जिनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। कृष्णा पर भी अवैध खनन का आरोप है।

ईडी की तरफ से अवैध खनन के मामले में तफ़्तीश जारी रह रही है। पिछले साल 8 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री के नजदीकी पंकज मिश्रा और उनके 15 संगठन सदस्यों के 20 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

इस दौरान अवैध खनन से जुड़े सबूत मिले, और 3 करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुए। पंकज मिश्रा और उनके सहयोगी के बैंक खातों में रखे लगभग 12 करोड़ रुपये भी जब्त कर दिए गए थे। 19 जुलाई 2022 को पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार किया था, और उन्हें उसी दिन से न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...