ED Inquiry : पत्थर कारोबारी कृष्णा शाह पहुंचे ईडी कार्यालय, अवैध खनन मामले में हो रही पूछताछ

रांचीः पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा ईडी के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. 1 जुलाई को ईडी ने कृष्णा साहा को समन जारी कर रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को निर्देश दिया था. ईडी कृष्णा साह से अवैध खनन को लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार साहिबगंज में खनन स्थल पर ड्रिलिंग के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई थी. रांगा थाने क्षेत्र के चंपांडेय पहाड़ी पर खनन के दौरान यह घटना हुआ था. ईडी को आशंका है कि यह अवैध खनन कृष्णा साव ने किया था. इससे पूर्व 8 जुलाई 2022 को कृष्णा साव के ठीकने पर ईडी ने छापेमारी की थी.

पत्थर कारोबारी कृष्णा शाह पहुंचे ईडी कार्यालय

पत्थर कारोबारी कृष्णा शाह पहुंचे ईडी कार्यालय

साहिबगंज के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ पर 30 जून की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी थी. इस मामले में रंगा थाना में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा, शंभु साहा, उपेंद्र मंडल व अन्य को अभियुक्त बनाया और प्राथमिकी दर्ज  किया गया.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...