वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को बेल के लिए करना होगा इंतजार

रांची: ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और उनके पिता की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।

वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम और उनकी पत्नी राजकुमारी देवी की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने बहस  के लिए समय मांगा। कोर्ट ने उसे स्वीकार किया और दोनों की बेल पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 जुलाई को निर्धारित की है।

फिलहाल दोनों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, क्योंकि ईडी ने उनके खिलाफ करोड़ों रुपये की अवैध कमाई के मामले में केस दर्ज करवाया है।

गेंदा राम और राजकुमारी देवी का नाम इस केस में शामिल है। कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया है। यह ध्यान देने योग्य है कि ईडी ने 22 फरवरी को इंजीनियर वीरेंद्र राम को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले, 21 फरवरी को ईडी ने वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान ईडी ने लगभग डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। इस केस में ईडी ने वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार किया है।

Saffrn

Trending News

Ranchi Gas Crisis: बैकलॉग घटा फिर भी संकट बरकरार, 10-20 दिन...

 रांची में रसोई गैस संकट जारी, बैकलॉग 15 हजार कम होने के बावजूद 30-35 हजार उपभोक्ता प्रभावित, कई एजेंसियों में 10-20 दिन की देरी।Ranchi...

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img