Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने शहीद पीर अली के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पटना: आजादी के मतवाले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली की शहादत को आज पूरे श्रद्धा के साथ राज्य ने याद किया। उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये उन्हें शत्-शत् नमन किया गया तथा सपुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद पीर अली के शहादत दिवस के अवसर पर शहीद पीर अली पार्क, गॉधी मैदान (पूर्व नाम चिल्ड्रेन पार्क) के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शहीद पीर अली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री ललित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पीर अली को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीत एवं बिहार गीत का गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...