Commercial Advertisment

जियो भारत 4G फोन लॉन्च पर रिलायंस जियो ने छात्र की मदद के लिए बढ़ाया हाथ 

जमशेदपुरः जियो भारत 4G फोन लॉन्चिंग के दौरान जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की युवा प्रतिभाशाली छात्रा अंकिता कुमारी को नया फोन जियो भारत भेंट किया गया. रिलायंस जियो परिवार द्वारा उसे यह सम्मान दिया गया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह एक कानूनी विशेषज्ञ बनने के अपने मिशन को पूरा कर सके. अंकिता कुमारी बीपीएल परिवार से आती है. अंकिता कुमारी के पिता कदमा के  एक सड़क पर चाय बेचने वाले श्याम लाल प्रसाद की बेटी है.

आदित्यपुर स्थित जियो सेंटर कार्यालय में आयोजित समारोह में सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने अंकिता कुमारी को फोन प्रदान किया. इस अवसर पर उनके पिता और वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें रांची से रिलायंस जियो इन्फोकॉम, झारखंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभ्रो चटर्जी और जियो सेंटर, जमशेदपुर के प्रबंधक सत्यकी मैती और रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड और बिहार के राज्य समन्वय अधिकारी रजनीश कुमार उपस्थित थे. समारोह के दौरान आदित्यपुर स्थित जियो सेंटर कार्यालय में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया. जिसमें रिलायंस के 20 कर्मचारियों ने आगे आकर रक्तदान किया.

नया फोन जियो भारत बहुत कम कीमत पर कॉल और डेटा की सुविधा के साथ डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट सेवाओं से लैस है. इसे Jio के दृढ़ संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इंटरनेट को लोकतांत्रिक बनाने और हर भारतीय तक प्रौद्योगिकी का लाभ पहुंचाने में कोई कसर न रह जाए. प्रौद्योगिकी अब कुछ चुनिंदा लोगों का विशेषाधिकार नहीं रहेगी.

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...