फिल्म “डार्लिंग” के शो के बीच वीणा सिनेमा हाॅल पहुंचे अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा

पटना: ऐसा कम ही होता है जब चलते फिल्म के बीच फिल्म की कास्ट पहुंचती है और फिर दर्शकों के साथ मिलकर धमाल मचाया जाता है। लेकिन आज यह हुआ पटना के वीणा सिनेमा हॉल में, जहां फिल्म के अभिनेता बॉलीवुड कलाकार राहुल शर्मा और भोजपुरी जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह शो के बीच में पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ फिल्म में नजर आने वाले कलाकार रोहित सिंह मटरु और भोजपुरी फिल्मों के शो मैन के नाम से मशहूर निर्माता प्रदीप के शर्मा भी थे। अक्षरा और राहुल शर्मा ने हॉल में पहले तो दर्शकों से फिल्म के बारे में उनका रिएक्शन जाना और फिर उनके साथ मिलकर धमाल मचाया। इसी बीच फैंस की डिमांड पर अक्षरा सिंह ने गाने भी गाए और खूब मस्ती भी की।

बाद में अक्षरा ने कहा कि जिन – जिन लोगों ने हमारी फिल्म डार्लिंग आज यहां देखी है, वो जब यहां से निकलेंगे तो और लोगों को फिल्म के बारे में बताएं। लोगों को बताएं कि फिल्म कैसी बनी है और लोग इसे क्यों देखें। अक्षरा ने कहा कि आप लोगों के उत्साह ने बता दिया है कि हमारी मेहनत बेकार नहीं गई है। अक्षरा ने मौके पर फिल्म के अभिनेता राहुल शर्मा की भी तारीफ की और कहा कि यह इनकी पहली फिल्म है और आप लोगों से मिले स्नेह से हम लोगों आने वाले दिनों में और अच्छी फिल्में लेकर आएंगे। वहीं राहुल ने भी कहा कि जितना सोचा नहीं था, उससे ज्यादा रेस्पॉन्स देख कर उत्साहित हूँ। यह फिल्म यूथ पर आधारित है और अक्षरा जी बिहार में यूथ को रिप्रजेंट करती हैं। उनके साथ काम करने और सीखने का बहुत मौका मिला। हमारी केमेस्ट्री सबों को पसंद आ रही है। फिल्म अच्छा लग रहा है। पहली फिल्म में इतना प्यार मिल रहा है। इससे ज्यादा और क्या चाहिए। कोमेडियन रोहित सिंह मटरु ने इस दौरान हॉल में मौजूद दर्शकों को खूब हँसाते नजर आए।

आपको बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म “डार्लिंग” इस वीकेंड रिलीज हुई है और इसके सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म की को प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है। फिल्म “डार्लिंग” में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का खूबसूरत गीत रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती का है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। पीओपी प्रमोद पांडेय हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। एडिटर कोमल वर्मा हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और संजीव शर्मा ने की है। फिल्म का म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पास सुरक्षित है।

 

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...