मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, दुकान संचालक गिरफ्तार

बोकारो : मेडिकल स्टोर के आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंड़ाफोड हुआ है। माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी में संचालित सुनीता मेडिकल नाम का ये दुकान शहर भर के युवाओं में नशे का बाज़ार सज़ाकर रखता था। पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और खुफिया तरीके से जांच में जुटी तो इस नशे के चल रहे कारोबार की असली सच्चाई सामने आई। पुलिस जब सुनीता मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो दुकानदार के होश उड़ गए, वहीं स्थानीय लोग भी कौतूहलवश वहां जमा हो गए। पुलिस ने दुकान से दो कार्टून प्रतिबंधित कफ सीरप के अलावा सैकड़ों नींद की गोलियां सहित कई प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद की। इस पूरे छापेमारी में ड्रग्स कन्ट्रोल विभाग की भी भूमिका रही है। पुलिस पूछताछ के बाद दुकान संचालक हरेराम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...