अमन साव के गुर्गें ने ही मारी थी रंजीत गुप्ता को गोली

रांची: शुक्रवार को पुराने अरगोड़ा चौक पर, अपराधी अमन साव के गुर्गों ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े कोयला व्यापारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी।

अमन के सबसे निकट सहायक, मयंक सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गोली मारने की घटना को स्वीकार किया। उसने लिखा, “हमने रंजीत गुप्ता को मार दिया है, लेकिन ईश्वर ने उसे बचा लिया है।

अब उसे नया जीवन मिला है।” अमन जेल जाने के बाद उसका गिरोह मयंक सिंह ही संभाल रहा है। वह वर्चुअल नंबर के माध्यम से जेल में बंद अमन के संपर्क में रहता है। उसके विपरीत, रंजीत गुप्ता की पत्नी अंजु गुप्ता ने अरगोड़ा थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है।

रंजीत मूल रूप से लातेहार के चंदवा निवासी हैं। वे कोयला ट्रांसपोर्टर हैं और उनकी देवी ट्रेडिंग नामक कंपनी है।

अंजु ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर शंकर पासवान से उन्हें घटना की जानकारी मिली। रंजीत शुक्रवार की सुबह अरगोड़ा चौक स्थित अपने घर से पुंदाग रोड के ऑफिस जाने के लिए गए थे। वहां से उन्हें हिंडाल्को की मीटिंग में भाग लेने के लिए जाना था।

शंकर गाड़ी मोड़ रहा था और रंजीत सड़क पर खड़े थे। तभी बाइक से आए दो युवकों ने उन पर फायरिंग की। रंजीत अभी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। अमन ने पुलिस को बताया था कि जब भी उसे मयंक से बात करनी होती है, वह मयंक नामक टेलीग्राम चैनल पर वॉयस मैसेज भेजता है।

फिर जांगी एप के वर्चुअल आईडी के माध्यम से मयंक से बात करता है। गिरोह के सदस्य फेसबुक के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं।

 

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...