सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

रिपोर्टः विकास साहू/ न्यूज 22स्कोप

सिमडेगा: सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मरीज सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सलडेगा पहान टोली निवासी कृष्णा नायक था, जो 11 जुलाई को सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गया था। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया था। इधर डॉक्टर द्वारा उसे 12 जुलाई की शाम में रेफर कर दिया था, लेकिन उसकी पत्नी उसे ना ले गई बाद में 13 जुलाई की सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। जहां पर पत्नी सहित पूरे परिवार वालों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

पत्नी कमला देवी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मेरा पति का जान गया है। हालांकि वह शाम को डॉक्टर द्वारा रेफर करने की बात भी कहती रही। वह इधर इस मामले में हंगामा की खबर पर सिमडेगा पुलिस पहुंची और मामले को बीच बचाव करते हुए शांत कराया। इस मामले में कृष्णा नायक को मृतक घोषित करने के बाद डॉक्टर सिलवंत एक्का ने बताया कि मरीज को शाम में ही रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिवार वाले नहीं ले गए। जिसके बाद सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी कारण उसकी मौत हुई, इधर पुलिस द्वारा काफी देर तक प्रयास करने के बाद ही शव को मुख्य मांग के माध्यम से उनके घर भेजा गया।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...