Advertisment

SNMMCH में इलाज के दौरान मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा 

धनबाद. SNMMCH में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी। इसके बाद मृतक परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर बवाल काटा। परिजनों का कहना है कि लापरवाही से मरीज की मौत हुई है।

SNMMCH में मरीज की मौत पर हंगामा

जानकारी के अनुसार, एसएनएमएमसीएच में इलाजरत 47 वर्षीय गणेश रजक नामक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि मरीज को कोई सुविधा नहीं मिली। मरीज की सभी जांच बाहर से करवायी गयी एवं कर्मियों ने पैसे भी लिये।

मृतक के बेटे ने लगाया आरोप

मृतक का पुत्र भोला रजक का कहना है कि उनके पिता गणेश रजक के सीने में फोड़ा हो गया था। पिछले शनिवार को ही इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया था। आज उनका एक्सरे होना था। इसी बीच इंजेक्शन देने के बाद उन्हें उलटी होने लगी और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया। भोला रजक ने अपने पिता की मृत्यु की वजह इलाज में लापरवाही बताया है। मृतक गणेश रजक पूर्वी टुंडी का रहने वाला था।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...