मोहर्रम को लेकर एसडीओ ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

रिपोर्टः रजनीश नालंदा/न्यूज 22स्कोप

बिहारः आगामी 29 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को एसडीओ अभिषेक पलासिया ने शहर के डीजे संचालकों के साथ बैठक की. इस मौके पर उन्होंने सरकार और प्रशासन द्वारा जारी आदेशो की जानकारी दी. उन्होंने डीजे संचालकों को स्पष्ट तौर पर कहा कि मुहर्रम के मौके पर डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. यदि वे भाड़ा पर डीजे देते हैं तो सारी जवाबदेही संचालकों की होगी. उनके डीजे को जब्त कर संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

मोहर्रम को लेकर एसडीओ ने की बैठक

एसडीओ ने कहा कि अखाड़ा जुलूस निकालने वालो को भी लाइसेंस लेना जरूरी है. इसके लिए नियमानुसार उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा. हालांकि रामनवमी जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन सख्त दिख रही है. यही कारण है कि चिरागा मेला और लंगोट जुलूस के दौरान भी किसी भी तरह के जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा.

मोहर्रम को लेकर एसडीओ ने की बैठक

डीजे संचालकों के साथ एसडीओ की बैठक

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. स्थानीय स्तर पर थाना व अन्य जगहों पर शांति समिति की बैठक कर लोगों को नियमानुसार लाइसेंस लेने की बात बताई जा रही है. साथ ही डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. इसकी भी जानकारी लोगों तक दी जा रही है.

 

 

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...