होली को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन रहेगी मुस्तैद, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

होली पर्व में डीजे पर रहेगी रोक, शांति व्यवस्था में खलल उत्पन करने वाले पर होगी कार्रवाई।

जहानाबाद : जहानाबाद हिंदुओ का प्रमुख पर्व होली में महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं, और होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को जहानाबाद नगर थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्य के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : होली को लेकर भागलपुर में निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा, भक्ति रंग में सराबोर दिखे श्रद्धालु

बैठक में मौजूद लोगों ने होली को लेकर पुलिस प्रशासन को अपना सुझाव भी दिया साथ ही चौक चौराहा पर पुलिस तैनात करने की मांग की। बैठक को लेकर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर इस बार होली पर विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की की। वहीं पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गस्ती भी तेज रहेगी ताकि होली में हुड़दंग करने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें : 5 सीट मिलने पर चिराग की पार्टी में जश्न, मनायी गई होली

उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर होली पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से रोक लगाया गया है, और ऐसे में जो लोग भी नियमों की अनदेखी करेंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो की 26 और 27 मार्च को मगध क्षेत्र में दो दिनों का होली पर मनाया जाता है और ऐसे में शांति व्यवस्था बनी रहे इस उद्देश्य से यह बैठक की गई।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Mumbai ATS Action: किशनगंज के युवक को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध...

 बिहार के किशनगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और सोशल...

JEE Main 2027: पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू, 500 रुपये...

 JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 22 नवंबर तक फॉर्म भरें। लेट फीस 500 रुपये के साथ...

Jharkhand Weather Alert: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 60...

 झारखंड में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी।...