Advertisement
Advertisement

Breaking : रामनवमी जुलूस में डीजे पर रोक क्यों? सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाए सवाल…

Breaking

Ranchi : हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व और भव्य शोभायात्रा को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर लगाई जा रही प्रशासनिक पाबंदी का विरोध करते हुए इसे आस्था और परंपरा पर प्रहार बताया।

ये भी पढ़ें- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया और… 

विधायक ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी एक अंतरराष्ट्रीय पर्व है, जिसे देखने देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान करीब 4 लाख से अधिक राम भक्त सड़कों पर निकलते हैं, लेकिन प्रशासन हर वर्ष डीजे बजाने की अनुमति देने में आनाकानी करता है, जिससे श्रद्धालुओं में असंतोष रहता है।

ये भी पढ़ें- Garhwa : काल बनकर गिरी बिजली, चपेट में आने से आने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Breaking : सरहुल, कर्मा पूजा में डीजे की अनुमति तो रामनवमी में क्यों नहीं?

सदर विधायक ने सवाल उठाया कि झारखंड में अन्य धार्मिक पर्वों जैसे सरहुल, कर्मा पूजा में डीजे बजाने की छूट दी जाती है, तो फिर रामनवमी के दौरान ही इस पर रोक क्यों लगाई जाती है? उन्होंने कहा कि यह भेदभाव पूर्ण नीति धार्मिक भावनाओं को आहत करती है और इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नशाखोरी छोड़ दें नहीं तो झारखंड पुलिस नहीं छोड़ेगी-डीजीपी की चेतावनी… 

राजकीय महोत्सव और कार्निवल के रूप में मनाने की मांग

विधायक ने सदन के माध्यम से मांग की कि हजारीबाग की रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए और इसे कार्निवल के रूप में मनाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति भव्य झांकियां निकाली जाएं और डीजे बजाने की छूट मिले, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास में कोई कमी न आए।

ये भी पढ़ें- Breaking : FCI की घोर लापरवाही, गरीबों का निवाला सड़ने की कगार पर… 

100 वर्षों से अधिक का गौरवशाली इतिहास

सदर विधायक ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी का 100 वर्षों से भी अधिक पुराना गौरवशाली इतिहास है। इसे भव्य रूप से मनाने की परंपरा को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि यह पर्व अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रख सके। उन्होंने सरकार से मांग की हजारीबाग की रामनवमी को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं साथ शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति दी जाए।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...