लालू ने जंगलराज लाया, नीतीश, तेजस्वी बिहार में ‘जंगलराज रिटर्न’ ला रहे – सम्राट चौधरी

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने  कहा कि लालू प्रसाद के समय जंगलराज की उत्पति हुई थी और आज नीतीश कुमार और तेजस्वी से जंगलराज रिटर्न ला रहे है। भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठी चार्ज और जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह के निधन के बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब से ममता बनर्जी जी के संरक्षण में गए हैं, तब से पश्चिम बंगाल की तरह यहां भी लोकतंत्र खत्म करने का काम कर रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज भाजपा ने एक वीर साथी गंवाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के कारण महामंत्री विजय सिंह जी की हत्या हुई है। उन्होंने इसे लेकर सरकारी बयान और डॉक्टरों के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं आई है।उन्होंने कहा कि आज की बर्बरतापूर्ण कारवाई की चर्चा करते हुए कहा कि किसी के 12 टांके, तो किसी को 15 टांके लगे है। एमपी जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल को वाई प्लस सुरक्षा है, उन्हे भी पुलिस मारकर अस्पताल पहुंचा दिया। हजारों कार्यकर्ताओं को पीटा गया।

सम्राट चौधरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आगे कहा कि नीतीश कुमार न 10 लाख नौकरी दे सकते है, न बिहार में सुशासन कर सकते है और न भ्रष्टाचार समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सात – सात मंत्रियों पर आरोप लगने के बाद इस्तीफा लेने वाले सीएम का दिन ऐसा खराब हो गया कि एक उप मुख्यमंत्री से इस्तीफा नहीं मांग सकते।

उन्होंने कहा कि आज की घटना के विरोध में कल यानी शुक्रवार को भाजपा काला दिवस के रूप में मनाएगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन करेगी। इसके अलावा महामहिम राज्यपाल अगर बिहार आ जाते हैं, तो उनसे समय मांगकर एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और आज की घटना की पूरी जानकारी देगा। इसके अलावा कल विधानसभा और विधानमंडल में सरकार से जवाब मांगा जाएगा कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों चलाई गई?

सम्राट चौधरी ने कहा कि शनिवार को सभी जिला और मंडलों में भाजपा धरना देगी और दिवंगत वीर साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा परिवार दिवंगत साथी के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक सहयोग देगी तथा परिवार को गोद लेकर आगे सभी प्रकार की मदद करेगी। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार का संरक्षक बन गई है।

 

 

Saffrn

Trending News

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद...

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img