यूपीए बैठक पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- भ्रष्टाचार के जनक, पोषक और संरक्षक दलों के ठगबंधन की हो रही कवायद

  • यह लोकतंत्र बचाओ नहीं, गर्दन बचाओ की बैठक- बाबूलाल मरांडी

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बेंगलुरु में आज हो रहे यूपीए दलों की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र बचाव के नाम पर जुटने वाले दलों का चाल, चरित्र और इतिहास लोकतंत्र की हत्या करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपमानित करने का है। आज भी ये दल लोकतंत्र की आवाज को लाठी डंडे से कुचलने का हर संभव कोशिश कर रहे। न्यायालय के निर्णयों पर भी असंवैधानिक टिप्पणी कर रहे। उन्होंने कहा कि हाल में ही पश्चिम बंगाल और बिहार में यूपीए सरकार का लोकतंत्र विरोधी विभत्स चेहरा उजागर हुआ है। झारखंड सरकार तो उनकी नाकामियों को उजागर करने वालों के खिलाफ फर्जी केश मुकदमों से प्रताड़ित करने का रिकॉर्ड बना रही।

भ्रष्टाचार के जनक, पोषक और संरक्षक दलों के ठगबंधन की हो रही

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सच्चाई यह है कि भारत का लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है परंतु यूपीए घटक दलों में शामिल नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने के कारण अपने को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इन दलों का चरित्र भ्रष्टाचार के जनक,पोषक और संरक्षक होने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है।देश में अनगिनत घोटालों का रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के नाम दर्ज है। आज भी कांग्रेस पार्टी के युवराज एक मामले में सजायाफ्ता हैं तो दूसरे में जमानत पर।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तो पूरे प्रदेश को लूट खंड में तब्दील कर दिया है। लगातार जांच एजेंसियों के घेरे में ये उलझते जा रहे। अपने और अपनो के खिलाफ बढ़ते जांच से इनकी बौखलाहट बढ़ती जा रही। जेल जाने का भय उन्हें पूरी तरह सता रहा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में सजायफ्ता लालू प्रसाद यादव जी अब लैंड फॉर जॉब मामले में चार्ज सीटेड हैं ,ममता बनर्जी का भतीजा शिक्षक भर्ती और कोयला घोटाला में जांच का सामना कर रहा।उनके एक मंत्री जेल की हवा खा रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल जी की कहानी भी इससे अलग नहीं। इनके उपमुख्यमंत्री अरबों रुपए के शराब घोटाले में जेल में हैं और जमानत केलिय तरस रहे हैं। मरांडी ने कहा कि तमिलनाडु की डीएमके सरकार भी भ्रष्टाचार में डूबी है। मनी लांड्रिंग मामले में एक मंत्री जेल में हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता पूरी तरह इनकी बौखलाहट को समझ रही है। 2024के चुनाव में भ्रष्टाचार के पोषक और संरक्षक नीति, नीयत और नेता विहीन ठगबंधन को जनता करारा जवाब देगी।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...