‘झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, गठबंधन नहीं कर रहा उपचार…’ शायराना अंदाज में बाबूलाल का सरकार पर निशाना

रांची. झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, लेकिन महागठबंधन की सरकार कोई उपचार नहीं कर रही है, क्योंकि भ्रष्टाचार में उनके लोग शामिल हैं।

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, गठबंधन नहीं कर रही उपचार, क्योंकि भ्रष्टाचार में शामिल हैं उनके यार…’

झारखंड में भ्रष्टाचार

आगे उन्होंने लिखा, सरकारी योजनाओं की राशि को लूटने में वर्तमान गठबंधन सरकार अब स्कूली बच्चों तक को दरकिनार नहीं कर रही है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चों के खाते में मनरेगा मजदूरी की राशि कभी 1140, तो कभी 1500 रुपए क्रेडिट की जा रही है।

‘इस तरह का मामला झारखंड में कोई नया नहीं है, लगभग दो माह पहले घाघरा प्रखंड से इस प्रकार का मामला सामने आया था, जिसमें मनरेगा मजदूरी की राशि को कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के के बैंक खाता में डाला जा रहा था। अब कॉलेज के बाद स्कूली बच्चे के बैंक खाता के माध्यम से सरकारी राशि की हेराफेरी का मामला सामने आया है।’

अफसर-नेता भ्रष्टाचार बढ़ाने में व्यस्त

आखिरी में उन्होंने लिखा, ‘ऐसे हालातों से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि कैसे प्रदेश में नीचे से लेकर ऊपर तक, सभी अधिकारी और गठबंधन के नेता, गरीबों का पैसा बिचौलियों को देकर अपना हिस्सा कमाने और भ्रष्टाचार को बढ़ाने में व्यस्त हैं।’

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...