हाईकोर्ट की फटकार के बाद मोकामा टाल में बने मिट्टी के टीले की कटाई का काम शुरू

पटनाः हाईकोर्ट की फटकार के बाद मोकामा टाल में बने मिट्टी के टीले की कटाई का काम शुरू कर दिया गया है. कई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी के टीले का समतलीकरण किया जा रहा है. आईओसीएल के बरौनी-हल्दिया तेल पाइप लाइन को लेकर टाल क्षेत्र में पिछले साल जल-जमाव की उत्पन्न गंभीर समस्या से फसल की बोआई नहीं हुई थी. इस मामले को लेकर औन्टा कृषि विकास समिति की लोकहित याचिका पर हाई कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया और आगामी 27 जुलाई तक कार्य निष्पादित कर पटना जिला प्रशासन को रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है. आदेश के आलोक में एसडीओ कुंदन कुमार, आईओसीएल अधिकारी और किसानों ने निर्माण कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद किसानों ने बोआई नहीं होने को लेकर उचित मुआवजा की भी मांग की है.

एसडीओ कुंदन कुमार,आईओसीएल अधिकारी और किसानों ने निर्माण कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...